दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद अब हरियाणा में निकाय चुनाव होंगे। राज्य चुनाव आयुक्त ने यह साफ कर दिया है कि इस महीने के अंत में सभी निकायों में वोटर लिस्ट का काम पूरा हो जाएगा।
दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद अब हरियाणा में निकाय चुनाव होंगे। राज्य चुनाव आयुक्त ने यह साफ कर दिया है कि इस महीने के अंत में सभी निकायों में वोटर लिस्ट का काम पूरा हो जाएगा। 28 जनवरी के बाद निकाय चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी। इसके बाद 25 दिन की चुनावी प्रक्रिया रहने की संभावना है।
एक ही चरण में कराए जाएंगे निकाय चुनाव
हरियाणा में चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने कहा कि प्रदेश में एक ही चरण में निकाय चुनाव कराए जाएंगे। पहले ये चुनाव 2 चरणों में करवाए जाने की बात चल रही थी। उन्होंने हताया कि 2 चरणों में चुनाव करवाने में कम से कम 2 महीने का समय लगता है। इसमें आचार संहिता की वजह से अन्य कई काम प्रभावित होते हैं। इसलिए एक ही चरण में चुनाव करवाने का फैसला लिया है।
28 जनवरी तक वोटर लिस्ट फाइन होगी
उन्होंने बताया कि प्रदेश में 34 नगर निगमों, नगर परिषदों और नगर पालिकाओं में से 27 में वोटरों की लिस्ट फाइनल हो चुकी है। हिसार और रोहतक नगर निगमों की वार्डबंदी का काम दूरी से पूरा होने की वजह से यहां 15 जनवरी तक वोटर लिस्टों को फाइन रूप दे दिया जाएगा।
इसके अलावा करनाल और यमुनानगर में 28 जनवरी तक वोटर लिस्ट फाइनल होगी। धनपत सिंह ने बताया कि सिरसा जिले के अंतर्गत आती कालांवाली नगर पालिका में भी अभी वार्डबंदी पूरी नहीं हो पाई है। इसके अलावा अंबाला, थानेसर, पटौदी और सिरसा में वोट रिवीजन का काम जारी है।
25 दिन की चुनावी प्रक्रिया रहने का अनुमान
धनपत सिंह ने कहा कि अभी तक प्रदेशभर से मिली रिपोर्ट के मुताबकि 28 जनवरी तक सभी निकायों में वोटर लिस्ट फाइनल होगी। 28 जनवरी के बाद निकाय चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी। उसके बाद 25 दिन की चुनावी प्रक्रिया रहने की संभावना है।
पानीपत के लिए सरकार ने मांगा समय
पानीपत नगर निगम के लिए अभी चुनाव नहीं होंगे। पानीपत का मामला हाई कोर्ट में होने के कारण यहां वार्डबंदी का काम अभी पूरा नहीं हो सका है। इसके लिए सरकार की तरफ से समय मांगा गया है। यह संभावना है कि पानीपत में निगम चुनाव अगले चरण में होंगे।
EVM की जांच का काम पूरा होने का दावा
राज्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि प्रदेश में निकाय चुनाव ईवीएम द्वारा करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 में 46 निकायों तथा पिछले साल पंचायत चुनाव भी EVM से ही करवाए गए थे। हैदराबाद से आए इंजिनियरों द्वारा प्रदेश में जिलास्तर पर EVM की जांच का काम पूरा कर लिया गया है। आयोग EVM के माध्यम से चुनाव करवाने के लिए तैयार है।



0 Comments